कृति के जन्मदिन पर कार्तिक ने अनोखे अंदाज में दी बधाई
बॉलीवुड की परम सुंदरी यानी एक्ट्रेस कृति सेनन आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। बता दें कि वह आज यानी 27 जुलाई को अपना 32वां बर्थडे मना रही है। इस मौके पर इंडस्ट्री के उनके दोस्त और फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार शुभकामनाएं देते हुए दिखाई दे रहे है। इसी दौरान उनके फ्रैंड और अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कृति को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई भी दी है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर कृति के साथ एक फोटोज साझा की, जिसमें वह कृति को केक खिलाते हुए दिखाई दे रहे है। खबरों का कहना है कि फोटो साझा करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा- 'डाइट नहीं तोड़ी...लड़की ने सिर्फ पोज किया है मेरे लिए !! तुम्हारे शहजादे की तरफ से हैप्पी बर्थडे परम सुंदरी'। कार्तिक के इस पोस्ट पर कृति ने रिप्लाई करते हुए लिखा- पोज देने के बाद केक के लिए थैंक यू! इतना ही नहीं कृति सेनन एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ मूवी लुका छिपी में दिखाई दी थी। इस फिल्म में दोनों की केमेस्ट्री को खूब पसंद भी किया गया है। फिलहाल कृति कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म शहजादा की शूटिंग करने में बिजी है।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
