शेफाली शाह की 'दिल्ली क्राइम 2' का टीजर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली शाह और रसिका दुग्गल स्टारर वेबसीरीज 'दिल्ली क्राइम 2' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। दिल्ली क्राइम ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज है। पहले सीजन की आपार सफलता के बाद मेकर्स इसके दूसरे सीजन की तैयारी कर रहे हैं। 'दिल्ली क्राइम 2' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। दिल्ली क्राइम के सीजन 2 में शेफाली शाह, रसिका दुग्गल और राजेश तेलांग महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आयेंगे। दिल्ली क्राइम 2 के टीजर में शेफाली शाह इस बार क्राइम से परेशान होते हुए दिख रही हैं। टीजर में शेफाली दिल्ली में अमीर और गरीब तबके में रहने वालों के बारे में बात करती हुई नजर आ रही हैं। टीजर में शेफाली पर उनके डिपार्टमेंट से कुछ इल्जाम भी लगते हुए दिख रहे हैं। वहीं, परेशान शेफाली क्राइम के खत्म न होने पर अपनी निराशा भी जताते हुए नजर आईं। दिल्ली क्राइम 2 नेटफ्लिक्स पर इस साल 26 अगस्त को स्ट्रीम होगी।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
