श्रीलंका: दिनेश गुणवर्धने ने ली नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ

img

कोलंबो, शुक्रवार, 22 जुलाई 2022। वरिष्ठ राजनेता दिनेश गुणवर्धने ने शुक्रवार को श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। गुणवर्धने (73)को इससे पहले श्रीलंका के नए प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। वह राजपक्षे के राजनीतिक परिवार के लंबे समय से सहयोगी हैं। श्री गुणवर्धने की नियुक्ति से पहले सुरक्षा बलों ने राजपक्षे परिवार के खिलाफ प्रदर्शन करने और उन्हें देश के आर्थिक पतन के लिए जिम्मेदार ठहराने वाले राजधानी में महीनों से कब्जे वाले मुख्य विरोध स्थल से प्रदर्शनकारियों को हटाया था। 

गुणवर्धने का शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन के पास एक विरोध शिविर को खाली कराने और कई लोगों को गिरफ्तार करने के कई घंटे बाद हुआ। सुरक्षा बलों ने कम से कम दो पत्रकारों और दो वकीलों की पिटाई भी की। णवर्धने श्रीलंका के एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से हैं और राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के सहपाठी भी हैं। श्रीलंकाई प्रदर्शनकारी आर्थिक संकट के कारण राष्ट्रपति विक्रमसिंघे सहित अपने नेताओं के इस्तीफे की मांग को लेकर महीनों से सड़कों पर उतरे हैं। चूंकि द्वीप राष्ट्र के 2.2 करोड़ लोगों को दवा, भोजन और ईंधन जैसी आवश्यक चीजों की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement