अक्षय की फिल्म रक्षाबंधन का गाना डन कर दो रिलीज
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म रक्षाबंधन का गाना डन कर दो रिलीज कर दिया गया है। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म रक्षा बंधन फैमिली ड्रामा फिल्म है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय,चार बहनों के साथ नजर आयेंगे। फिल्म में अक्षय के अपोजिट भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। फिल्म रक्षाबंधन का दूसरा गाना डन कर दो रिलीज हो गया है। इसमें अक्षय माता की चौकी में गाना गा रहे हैं। डन कर दो गाने को नवराज हंस ने गाया है और इरशाद कामिल ने लिखा है। वहीं इसे हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है। अक्षय की रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते और प्यार पर आधारित कहानी है। यह फिल्म इस साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
