इस घरेलू नुस्खे से चुटकियों में साफ़ हो जाएगी बाथरूम की टाइल्स

img

घर की सबसे गंदी जगहों में से एक बाथरूम होता है। जी हाँ और बाथरूम वह जगह है जिसे आप आसानी से साफ नहीं कर सकते हैं। वैसे लगातार पानी और साबुन पड़ने के कारण बाथरूम के टाइल्स बहुत ही ज्यादा गंदे दिखने लगते हैं। ऐसे में अगर हम टाइल्स की बात करें तो उन्हें साफ करना कई बार इतना मुश्किल काम लगता है ऐसे में हम बस यूं ही वाइपर चलाकर अपने बाथरूम के टाइल्स को ऐसे ही छोड़ देते हैं। हालाँकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं वह हैक या घरेलू नुस्खा जो आपके काम आ सकते हैं, बाथरूम टाइल्स की सफाई के लिए।

सिर्फ डिटर्जेंट से बाथरूम साफ करने से बचें- बाथरूम एक ऐसी जगह है जहां लगातार साबुन और पानी पड़ता है और ऐसे में अगर आप बाथरूम की सफाई के लिए सिर्फ डिटर्जेंट लेंगे तो यह सही नहीं है।

बनाएं DIY टाइल्स क्लीनर-
सामग्री-

  • 2 चम्मच डिटर्जेंट पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1 चम्मच हार्पिक या बाथरूम क्लीनर

इस्तेमाल- बाथरूम की क्लीनिंग के लिए इन्हें साथ में मिलाकर इस्तेमाल करेंगे तो अच्छा होगा। हालाँकि एक बात का ध्यान जरूर रखें कि बाथरूम क्लीनर बनाते समय ये झाग जरूर छोड़ेगा और इसलिए आप इसे चम्मच से घोल दें ताकी झाग बैठ जाए। इसके अलावा ध्यान रहे कि इसका इस्तेमाल करते समय हमेशा ही आप ग्लव्ज पहनें क्योंकि ये एसिडिक रिएक्शन वाला क्लीनर है इसलिए हाथों को नुकसान पहुंच सकता है। सबसे पहले इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर इसे पूरे बाथरूम में फैला लें। अब वाइपर से नहीं बल्कि ब्रश से इसे रगड़ें। आप कम से कम 5 मिनट तो इसे रगड़ें। इससे कम समय में आपके टाइल्स में गंदगी रह जाएगी और ये ठीक से साफ नहीं होंगे। इसके बाद इसे रगड़ने से आपके बाथरूम के टाइल्स में ये क्लीनर पूरी तरह से फैल भी जाएगा। अब बस 5 मिनट ऐसे ही छोड़ दें और फिर पानी डालकर वाइपर चला लें।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement