बनाएं ''मूंग का हलवा"
सामग्री -
- एक कप पीली मूंग दाल
- आधा कप घी
- एक कप दूध
- डेढ़ कप चीनी
- आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- दो बड़ा चम्मच कटे बादाम
- चुटकी भर केसर
मूंग का हलवा बनाने की विधि- सबसे पहले मूंग दाल को साफ करके चार घंटे के लिए पानी में भिगों दें। अब इसके बाद अतिरिक्त पानी निकाल लें और दाल को मिक्सी में पीस लें। अब एक बड़ा चम्मच गर्म दूध और केसर डालकर, इसे एक तरफ रख दें। इसके बाद एक नॉन स्टिक कढ़ाही लें और उसमें घी को धीमी आंच पर गर्म करें। इसके बाद इसमें मूंग दाल का मिश्रण डालें और मध्यम आंच पर 25 मिनट तक पकाएं। अब जब कच्चेपन की सुगंध खत्म हो जाए, तो समझ लें कि दाल पक गई है। अब इसमें दूध और एक कप गर्म पानी मिलाएं और दस मिनट तक चलाएं। इसके बाद शक्कर मिलाकर पकाएं। अब इसके बाद इलायची पाउडर और दूध में मिले केसर के मिश्रण को इसमें डालें। अब आप इसे गैस से उतार लें और कटे हुए बादाम को ऊपर से डालकर परोसें।
