जॉन अब्राहम के साथ तेहरान में काम करेंगी मानुषी छिल्लर
पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर फिल्म तेहरान में जॉन अब्राहम के साथ काम करती नजर आयेगी। दिनेश विजन के प्रोडक्शन में बन रही सच्ची घटना पर आधारित फिल्म 'तेहरान' में जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है।तेहरान शहर की सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म की कहानी को रितेश शाह और आशीष प्रकाश वर्मा ने लिखा है। मानुषी छिल्लर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत अक्षय कुमार के साथ सम्राट पृथ्वीराज से की है।इस फिल्म में वह सम्राट पृथ्वीराज की प्रेमिका संयोगिता के किरदार में थीं।
मानुषी अब जॉन के साथ फिल्म तेहरान में नजर आयेगी।मानुषी ने जॉन के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। मेकर्स ने फिल्म के सेट से मानुषी की तस्वीरें साझा की हैं। वह जॉन अब्राहम के साथ शूटिंग लोकेशन पर नजर आई हैं। मेकर्स ने जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें मानुषी का लुक काफी दमदार है। वह जॉन के साथ खड़ी नजर आ रही हैं और दोनों के हाथ में पिस्तौल नजर आ रही है। मानुषी का हेयरस्टाइल भी काफी अलग है। 'तेहरान' 26 जनवरी 2023 को रिलीज होगी।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
