इटली में ALESSANDRA AMBROSIO ने दिखाई अपनी कातिलाना अदाएं
एलेसेंड्रा एम्ब्रोसियो हॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक कही जाती है, जो अपने लुक्स को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती है। इतना ही नहीं अभिनेत्री इन दिनों इटली की Atrani में वेकेशन एंजॉय करती हुई दिखाई दी है, जहां से वह एक के बाद एक अपनी ग्लैमरस फोटोज साझा कर फैंस के दिल की धड़कनों को और भी ज्यादा बढ़ा रही है। फैंस उनकी इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। यदि आपने अभी तक एलेसेंड्रा की यह फोटोज नहीं देखी तो आइए डालते हैं एक नजर...
एलेसेंड्रा एम्ब्रोसियो ने यह फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है, जिसमें देखा जा सकता है कि वह इटली की खूबसूरत वादियों के मध्य जमकर एंजॉय कर रही हैं। Atrani की खूबसूरत लोकेशन्स के मध्य एलेसेंड्रा अपनी ब्यूटी का कहर बरपाती हुई दिखाई दे रही है। ब्लैक ड्रेस में एक्ट्रेस का बहुत स्टनिंग लुक देखने को मिल रहा है और वो हाथ में रेड फूल लिए फैंस को इम्प्रेस करती हुई दिखाई दे रही है।
अन्य तस्वीरों में वह रेड एंड ग्रीन ड्रेस में अपना हॉट अवतार में नजर आ रही है। इन फोटोज को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी देने में लगे हुए है। वर्क फ्रंट के बारें में बात की जाए तो एलेसेंड्रा एम्ब्रोसियो को आखिरी बार मूवी Daddy's Home 2 में देखा गया था, इसमें वह Karen के रोल में दिखाई दी है। फिल्म में अभिनेत्री के किरदार को खूब पसंद भी किया जा रहा है।
Similar Post
-
कांस-2026 में आलिया का तीसरे लुक में धमाल, आइवरी साड़ी पहनी
दुनियाभर का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल और कल्चरल इवेंट कांस 12 ...
-
अरशद वारसी और शरमन जोशी ने रीक्रिएट किया 2006 का आइकॉनिक सीन
निर्देशक रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' 'फ्रेंचाइजी' एक बार फिर दर्श ...
-
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने 'माइसा' की शूटिंग का यादगार अनुभव किया शेयर
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'माइसा' को ले ...
