आमिर खान ने नीतू कपूर के साथ ‘आती क्या खंडाला’ गाना पर किया डांस, वीडियो वायरल
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने नीतू कपूर के साथ ‘आती क्या खंडाला’ गाना पर डांस किया है। आमिर ‘डांस दीवाने जूनियर्स’ के ग्रैंड फिनाले में बतौर स्पेशल गेस्ट शामिल हुए थे। एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे थे। शो में आमिर सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहे। उन्होंने फिल्म ‘गुलाम’ के गाना ‘आती क्या खंडाला’ पर नीतू कपूर के साथ डांस किया। आमिर ने बताया कि वह हमेशा नीतू कपूर के बहुत बड़े फैन रहे हैं और उनके साथ डांस करना एक सपने के सच होने जैसा है। एक्टर ने कहा, नीतू जी की पहली फिल्म ‘यादों की बारात’ का निर्देशन मेरे चाचा ने किया था और तब से मैं उनका बहुत बड़ा फैन था। आज मैं खुद को खुशनसीब महसूस कर रहा हूं कि मुझे नीतू जी के साथ मंच को शेयर करने का अवसर मिला है क्योंकि मैं उनके करियर की शुरुआत से ही उनके काम का फैन रहा हूं।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
