खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है जेनेलिया देशमुख
बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख खुद को फिट रखने के लिए इन दिनों कड़ी मेहनत कर रही है। जेनेलिया देशमुख अपनी फिटनेस जर्नी को लेकर काफी सुर्खियों में है। वह खुद को फिट रखने के लिए हर दिन जिम में कड़ी मेहनत कर रही हैं। उन्होंने पिछले 4 हफ्तों से अपनी फिटनेस जर्नी की शुरुआत की है।अपने वर्क अकाउंट की तस्वीरों और वीडियो को वह सोशल मीडिया पर शेयर भी करती रहती हैं। जेनेलिया देशमुख ने अपने चार हफ्तों की फिटनेस वर्कआउट को लेकर बताया है कि यह उनके लिए काफी चुनौतियों से भरा रहा है। जेनेलिया देशमुख ने कहा, 'जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, मैं निश्चित रूप से बेहतर, मजबूत और ज्यादा इच्छुक महसूस कर रही हूं, लेकिन मुझे काम के लिए शहर छोड़ना पड़ा, इसने मुझे थोड़ा परेशान कर दिया है। परिवार और मेरे प्रशिक्षकों को याद करना और मेरे जिम से वापस घर ने एक पल के लिए मेरी गति को धीमा कर दिया था, लेकिन परिवार के साथ चैट ने मुझे काफी अच्छा महसूस होता है। आखिरकार, जहां चाह है वहां एक रास्ता है।
Similar Post
-
दो महीने तक दर्द से जूझती रहीं सुमोना चक्रवर्ती, एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी के बाद सुनाई आपबीती
टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती लंबे समय से सोशल मीडि ...
-
आमिर खान ने निजी समारोह में गौरी स्प्रैट के साथ शादी की
मुंबई, रविवार, 05 जुलाई 2026। अभिनेता आमिर खान रविवार को यहां अप ...
-
वेलकम टू दि जंगल ने कॉमेडी की बारीकियां सिखाईं : दिशा पाटनी
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी का कहना है कि फिल्म वेलकम टू दि जंगल म ...
