बनाएं ''हांड़ी पनीर''
सामग्री
- पनीर- 200 ग्राम
- अदरक-2 घिसा हुआ
- हल्दी- 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
- गरम मसाला- 1/2 छोटा चम्मच
- टमाटर-1
- काली मिर्च- चुटकीभर
- प्याज- 3 बारीक कटे
- दही- 1/2 कप
- धनिया- बारीक कटा हुआ
- पानी- 1/2 कप
- तेल- आवश्यकतानुसार
- नमक- स्वादानुसार
बनाने की विधि
- हांडी में तेल गर्म होने के लिए रख दें अब इसमें बारीक कटा प्याज डालकर भुनें.
- इसके बाद इसमें अदरक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च, गरम मसाला डाल दें.
- थोड़ी देर भुनने के बाद इसमें टमाटर, हरी मिर्च डालकर पकाएं.
- इसके बाद इसमें दही डालें और उसे तब तक सूखने तक चलाते रहें इसके बाद इसमें नमक और पानी डालकर उबाल आने तक और पकाएं.
- अब बारी है इसमें पनीर मिक्स करने की. इसके बाद हरी धनिया डाल दें.
- सबसे बाद में काली मिर्च डालें और तैयार है आपका हांडी पनीर.
