घरेलु तरीके आपके कान की खुजली करेंगे दूर
शरीर के विभिन्न हिस्सों में कान भी एक महत्वपूर्ण अंग हैं. इसमें थोड़ी भी परेशानी होती है तो आप परेशान हो जाते हैं और इसका आसानी से हल भी नहीं मिलता. खासतौर से कानों में खुजली की समस्या बहुत परेशान करती हैं. ऐसे में जरूरी हैं कि समय रहते इसके उपाय लिए जार और इस परेशानी से छुटकारा पाया जाए. अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है तो हम आपको बताने जा रहे हैं इससे छुटकारा पाने के उपाय
लहसुन
लहसुन के बहुत सारे गुण आपने पहले ही सुने होंगे. लहसुन में एंटीबायोटिक और दर्द में राहत दिलाने वाले गुण मौजूद होते हैं. गर्म जैतून या तिल के तेल में एक कली लहसुन क्रश कर डाल दें. लहसुन को निकाल लें और तेल को कान के बाहरी हिस्से में लगाएं. आराम मिलेगा.
एलोवेरा
अधिकतर लोगों के घरों में एलोवेरा का पौधा होता है. आप अपने सिर को एक तरफ झुकाकर कान में एलोवेरा जेल की 3-4 बूंदे डाल सकते हैं. कुछ सेकेंड तक सिर झुकाए रखें ताकि एलोवेरा जेल बाहर ना निकल जाए. एलोवेरा से कान की भीतरी परत की ड्राइनेस दूर होती है और pH का स्तर भी सामान्य हो जाता है. इसका एंटी इन्फ्लैमेटेरी गुण कानों की खुजली और सूखेपन की समस्या से निजात दिलाने में मदद करता है.
तेल
कई सारे तेल कानों की खुजली की समस्या से निजात दिलाने में इस्तेमाल किए जा सकते हैं. नारियल का तेल, ओलिव ऑयल कान में डाल सकते हैं.
Similar Post
-
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स, बढ़ेगी रोशनी
आंखें हमारे शरीर का वो अहम और संवेदनशील हिस्सा हैं, जिसके बिना जिंद ...
-
अति गुणकारी है मरुआ के पत्ते, जानें इसके चमत्कारी फायदे
आयुर्वेद में कई तरह की जड़ी-बूटियां हैं, जो शारीरिक समस्याओं को दूर ...
-
घर पर बिना मशीन के ब्लड प्रेशर की जाँच कैसे करें?
घर पर बिना किसी मशीन के ब्लड प्रेशर की जांच करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण ...
