इंस्पेक्टर अविनाश से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी इरा मोर
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री इरा मोर फिल्म इंस्पेक्टर अविनाश से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री इरा मोर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। इरा मोर ,रणदीप हुड्डा की वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है।इंस्पेक्टर अविनाश 1990 के उत्तर प्रदेश में एक सुपर कॉप पर आधारित सीरीज है। इस सीरीज का निर्देशन नीरज पाठक कर रहे हैं, जबकि निर्माता जियो स्टूडियोज हैं। इंस्पेक्टर अविनाश के अलावा इरा कस्बा सिंघाई खेरी में भी नजर आएंगी, जो बदले की थीम पर आधारित है। इस सीरीज का निर्देशन संदीप शर्मा कर रहे हैं, जबकि निर्माता ब्लैक होल स्टूडियोज हैं। इरा ने कहा कि साउथ सिनेमा ने तीन सालों में उन्हें खूब प्यार दिया है। कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स भी आने वाले हैं। अब,जबकि मैं हिंदी वेब स्पेस में भी आ रही हूं तो उम्मीद है कि यहां भी दर्शकों का प्यार मिलेगा। इंस्पेक्टर अविनाश ने मुझे अपना नया पक्ष खोजने में मदद की है। रणदीप हुड्डा जैसे सक्षम कलाकार के साथ काम करना सपने के सच होने जैसा है।
Similar Post
-
कांस-2026 में आलिया का तीसरे लुक में धमाल, आइवरी साड़ी पहनी
दुनियाभर का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल और कल्चरल इवेंट कांस 12 ...
-
अरशद वारसी और शरमन जोशी ने रीक्रिएट किया 2006 का आइकॉनिक सीन
निर्देशक रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' 'फ्रेंचाइजी' एक बार फिर दर्श ...
-
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने 'माइसा' की शूटिंग का यादगार अनुभव किया शेयर
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'माइसा' को ले ...
