कैटरीना कैफ ने फोन भूत का मोशन पोस्टर शेयर किया
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपनी आने वाली फिल्म फोन भूत का मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फिल्म फोन भूत में कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की मुख्य भूमिका है। कैटरीना कैफ ने फिल्म 'फोन भूत' का मोशन पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस पोस्टर में ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी एक भूतिया रूम में सोफे पर बैठे हैं और उनके ऊपर और आस पास कंकाल है। टेबल पर भी दांत और हड्डियों के साथ अजीबो गरीब सामान पड़ा हुआ है। पोस्टर में कैटरीना कैफ बार्बी हेयरकट में नजर आ रही है।उन्होंने गले में हड्डियों की माला पहनी हुई है। कैटरीना ने इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'भूतों की दुनिया से नॉट आउट'। 'फोन भूत' 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह कर रहे है, वही फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर का प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहा है।
Similar Post
-
दो महीने तक दर्द से जूझती रहीं सुमोना चक्रवर्ती, एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी के बाद सुनाई आपबीती
टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती लंबे समय से सोशल मीडि ...
-
आमिर खान ने निजी समारोह में गौरी स्प्रैट के साथ शादी की
मुंबई, रविवार, 05 जुलाई 2026। अभिनेता आमिर खान रविवार को यहां अप ...
-
वेलकम टू दि जंगल ने कॉमेडी की बारीकियां सिखाईं : दिशा पाटनी
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी का कहना है कि फिल्म वेलकम टू दि जंगल म ...
