बनाएं ''बूंदी के लड्डू''

img

सामग्री

  • 400 ग्राम चने का आटा
  • 1 लीटर पानी या दूध
  • 750 ग्राम घी
  • 3 ½ कप पानी
  • 10-12 (कलर के लिए) संतरे की बूंदे
  • 10-12 (पानी में भीगे हुए) केसर के टुकड़े
  • 50 ग्राम काजू , टुकड़ों में कटा हुआ
  • 50 ग्राम किशमिश
  • 10 इलायची, छिला हुआ
  • बूंदी छानने वाली छन्नी

बनाने की विधि - इसके लिए चने के आटे में पानी या दूध को मिलाकर पतला पेस्ट तैयार करें. अब इसके बाद 1 पैन में घी को गर्म होने के लिए रख दें. छन्नी में तैयार किए मिश्रण को डालें और गर्म किए घी में इसे जल्दी-जल्दी हिट करें. अब इसके बाद हल्की आंच पर इसे तब तक फ्राई करें जब तक इनका रंग हल्का भूरा न हो जाएं. अब घी सोकने के लिए इन्हें कढ़ाही से निकालकर पेपर पर रखें. इसके बाद चीनी और पानी को मिलाकर चाश्नी तैयार करें. अब इसी के साथ ही इसमें केसर और संतरे का रंग मिलाएं. अब बनाए गए सिरप में बूंदी, इलायची और ड्राई फ्रूट्स को भी मिक्स करें. इसी के साथ अब 10 मिनट के बाद इसमें ऊपर से थोड़ा गर्म पानी डालें और कढ़ीब 1 ½ घंटे के लिए ढंक कर रख दें और आखिर में अपने हाथों की हथेली पर हल्का घी लगाकर लड्डू तैयार करें.

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement