मानुषी छिल्लर ने साइन की तीसरी फिल्म
पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने तीसरी फिल्म साइन कर ली है। मानुषी छिल्लर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत अक्षय कुमार के साथ सम्राट पृथ्वीराज से की है।इस फिल्म में वह सम्राट पृथ्वीराज की प्रेमिका संयोगिता के किरदार में थीं। चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार ने सम्राट पृथ्वीराज का रोल निभाया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। मानुषी ने अपने करियर की तीसरी फिल्म साइन कर ली है। बताया जा रहा है कि यह एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म है, जिसकी शूटिंग यूरोप में होगी। इस फिल्म में मानुषी किसी नए अवतार में नजर आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि एक महात्वाकांक्षी परियोजना है और निर्माता इसके लिए ऑन स्क्रीन किसी नए चेहरे को कास्ट करना चाहते थे। इसीलिए उन्होंने मानुषी को कास्ट किया है। कहा जा रहा है कि मानुषी ने दूसरी फिल्म विक्की कौशल के साथ साइन की है। यशराज फिल्म इसको प्रोड्यूस करेंगे और इसमें दो बड़े स्टार्स लीड रोल में होंगे।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
