आज फिर वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष चुने जाएंगे जगनमोहन रेड्डी
अमरावती, शनिवार, 09 जुलाई 2022। वाई एस जगन मोहन रेड्डी को शनिवार को एक बार फिर वाईएसआर कांग्रेस का अध्यक्ष चुना जा सकता है। इस बार उन्हें आजीवन यह पद सौंपे जाने की संभावना है। युवाजना श्रामिका रैतु (वाईएसआर) कांग्रेस के दो दिवसीय अधिवेशन के अंतिम दिन जगन को आजीवन अध्यक्ष बनाए जाने के लिए पार्टी के संविधान में संशोधन के बाद दोपहर को चुनाव हो सकता है। जगन ने कांग्रेस छोड़ने के बाद मार्च 2011 में वाईएसआर कांग्रेस की स्थापना की थी।
तब से वह पार्टी के अध्यक्ष हैं, जबकि उनकी मां विजयम्मा इसकी मानद अध्यक्ष थीं। विजयम्मा ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जगन को पिछली बार वर्ष 2017 में पार्टी के अधिवेशन में वाईएसआर कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया था। अपने संविधान में संशोधन करने के बाद वाईएसआर कांग्रेस को जगन को आजीवन अध्यक्ष बनाने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग से अनुमति लेनी होगी।
Similar Post
-
बंगाल सरकार, मुख्यमंत्री के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी को लेकर कोलकाता पुलिस का निरीक्षक निलंबित
कोलकाता, मंगलवार, 10 नवम्बर 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श ...
-
हरियाणा के कुछ हिस्सों में हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’
चंडीगढ़, मंगलवार, 10 नवम्बर 2026। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बो ...
-
नोएडा में कपड़ा निर्यात कंपनी में भीषण आग, अंदर फंसे दो लोगों को सुरक्षित निकाला
नोएडा (उत्तर प्रदेश), मंगलवार, 10 नवम्बर 2026। नोएडा में कपड़ा नि ...
