बढ़ाना है आंखों की खूबसूरती तो इस तरह से लगाए मस्कारा

img

लड़कियों के लिए आज के समय में मेकअप बहुत जरुरी है और मेकअप में हर एक प्रोडक्ट को अपना महत्व होता है। वहीं आंखों के लुक को क्रिएट करने के लिए आपको काजल, आईशैडो की जरुरत तो होती ही है, और इसी के साथ ही आपको हैवी पलकों के लिए मस्कारा की जरूरत भी होती है। वैसे किसी भी लुक को अपनाने पर आंखों को अट्रैक्टिव बनाने के लिए मस्कारा लगाने की जरुरत होती है। हालांकि, आपको कुछ बेसिक बातों पर ध्यान देना होता है। इस लिस्ट में शामिल है पलकों पर मस्कारा लगाने से पहले कम से कम कुछ मिनट के लिए लैश प्राइमर का इस्तेमाल करना। इसके अलावा मस्कारा में नमी को रोकने के लिए आईलिड प्राइमर का इस्तेमाल करना। इसी के साथ आप कुछ मस्कारा हैक्स को फॉलो कर सकते हैं। जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

पेट्रोलियम जेली- अगर आप बहुत ज्यादा मस्कारा का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो आप पेट्रोलियम जेली का ऑप्शन चुन सकते हैं। जी हाँ, हालाँकि इसके लिए आपको बस इतना करना है कि वैंड को पेट्रोलियम जेली के जार में डुबोएं और फिर इस्तेमाल करें। जी हाँ और परफेक्ट डेवी लुक के लिए ये बेस्ट है। 

पाउडर लगाएं- इसके लिए आप मस्कारा वैंड को किसी बेबी पाउडर में डुबोएं और इसे अपनी पलकों पर लगाएं और फिर दोहराएं। वहीं ड्रैमेटिक आंखों को पाने के लिए आप इस तरीके का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

ब्रिसल्स को गर्म करें- इसके लिए ब्रिसल्स को थोड़ा गर्म करें और फिर अपनी पलकों पर मस्कारा लगाएं। जी दरअसल स्मूद तरीके से मस्कारा लगाने लिए ये एक बेहद बेहतरीन तरीका है।

मस्कारा वैंड पर दें ध्यान- आपको मस्कारा वैंड की तरफ ध्यान देना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ये वैंड आपके लुक को काफी हद तक अच्छा बनाने में मदद करता है। वहीं जब वर्कवियर की बात आती है, तो क्लासिक वैंड को चुनें। इसके अलावा जब किसी पार्टी की बात आती है, तो आप घुमावदार या मोटे फाइबर ब्रश को चुन सकते हैं।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement