विक्की कौशल के साथ काम करेंगी सामंथा रुथ प्रभु !
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु , विक्की कौशल के साथ काम करती नजर आ सकती हैं। सामंथा रुथ प्रभु फिल्म स्टार आयुष्मान खुराना के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने की प्लानिंग में हैं। चर्चा है कि सामंथा रुथ प्रभु को फिल्म निर्देशक आदित्य धर ने अपनी अगली फिल्म द इमोर्टल अश्वथामा के लिए अप्रोच किया है। इस फिल्म को आदित्य धर ,विक्की कौशल के साथ प्लान कर रहे हैं। आदित्य धर का ये ड्रीम प्रोजेक्ट लंबे वक्त से चल रहा है। पहले इस फिल्म को आदित्य, विक्की कौशल और सारा अली खान के साथ बनाने वाले थे लेकिन बात नहीं।'आदित्य द इमोर्टल अश्वथामा की स्क्रिप्ट पर अभी भी काम कर रहे हैं। यदि सबकुछ ठीक रहा तो सामंथा रुथ प्रभु की यह तीसरी बॉलीवुड फिल्म होगी। इससे पहले वह आयुष्मान खुराना और तापसी पन्नू के होम प्रोडक्शन की फिल्म के लिए भी हामी भर चुकी हैं।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
