बनाएं ''कटलेट डिश"

img

सामग्री :

  • 2 टेबस्पून बटर
  • 2 टेबस्पून मैदा
  • 2 कप नूडल्स (उबले हुए)
  • 1 प्याज स्लाइस किया हुआ
  • 2 कप दूध
  • एक चौथाई कप हरी और लाल शिमला मिर्च
  • आधा टीस्पून काली मिर्च
  • 2-3 लौंग
  • नमक स्वादानुसार
  • एक चौथाई कप चीज (कद्दूकस किया हुआ)
  • 2 अंडे
  • आधा कप ब्रेड का चूरा
  • तेल जरूरत के अनुसार

बनाने की विधि :

  • सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में बटर को पिघलाएं.
  • अब इसमें मैदा डालकर अच्छे से मिला लें.
  • फिर इसमें प्याज और दूध डालकर अच्छे से चलाएं.
  • शिमला मिर्च, काली मिर्च पाउडर, नमक और लौंग डालकर अच्छे से मिक्स कर 1-2 मिनट तक पकाएं.
  • इसके बाद इसमें उबले हुए नूडल्स और चीज डालकर पकाएं और आंच बंद कर दें. 
  • अब इसे एक प्लेट में निकालकर सेट होने के लिए 2 घंटे के लिए फ्रिज में रखें.
  • तय समय के बाद इसे निकालें और कटलेट के आकरा में काट लें.
  • हर एक पीस को मैदे से कोट जरूर करें. 
  • अब एक छोटे बाउल में अंडा फोडकर इसमें नमक मिलाएं.
  • इसी बीच मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें. 
  • कटलेट को अंडे के घोल में डिप कर ब्रेड के चूरे में लपेटकर तेल में डालें.
  • कटलेट को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें.
  • तैयार है पास्ता कटलेट. सर्विंग प्लेट में निकालकर इसे टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement