अनिल कपूर ने फिटनेस का बताया राज
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी फिटनेस का राज बताया है। अनिल कपूर 65 साल की उम्र में भी यंग दिखते हैं।अनिल कपूर ने अपनी फिटनेस का राज बताया है।अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फिटनेस रूटीन का एक वीडियो शेयर किया है। फैंस को फिट रहने के लिए प्रेरित करते हुए अनिल कपूर इस वीडियो में वेट उठाने से लेकर साइकिलिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। अनिल कपूर अपने फैंस को ये भी बता रहे हैं कि वह एक ऐप के जरिए अपनी पूरे दिन की एक्टिविटी ट्रैक करते हैं। वह अपने सोने से लेकर खाने तक और कैलोरी बर्न करने से लेकर हर छोटी-छोटी चीज पर नजर रखते हैं।
अनिल कपूर ने बताया है कि कि वह खुद को फिट रखने के लिए सुबह उठते ही साइकिलिंग के लिए जाते हैं। जिंदगी में फोकस होने के लिए वह डार्ट खेलते हैं। डार्ट और एक्सरसाइज के जरिए वह अपनी बॉडी में एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होने देते, इसके अलावा अनिल कपूर मेंटली खुद को स्ट्रांग रखने के लिए रैप भी करते हैं। अनिल कपूर ने बताया कि सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं, बल्कि बॉडी को सही रखने के लिए सही डाइट होना भी बहुत ही जरुरी है।
Similar Post
-
दो महीने तक दर्द से जूझती रहीं सुमोना चक्रवर्ती, एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी के बाद सुनाई आपबीती
टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती लंबे समय से सोशल मीडि ...
-
आमिर खान ने निजी समारोह में गौरी स्प्रैट के साथ शादी की
मुंबई, रविवार, 05 जुलाई 2026। अभिनेता आमिर खान रविवार को यहां अप ...
-
वेलकम टू दि जंगल ने कॉमेडी की बारीकियां सिखाईं : दिशा पाटनी
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी का कहना है कि फिल्म वेलकम टू दि जंगल म ...
