पोन्नियन सेलवन से कार्थी का फर्स्ट लुक रिलीज
दक्षिण भारतीय अभिनेता कार्थी की आने वाली फिल्म 'पोन्नियन सेलवन पार्ट 1' से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। दक्षिण भारतीय फिल्मकार मणिरत्नम इन दिनों फिल्म 'पोन्नियन सेलवन पार्ट 1' बना रहे हैं। इस फिल्म से ऐश्वर्या राय लंबे अरसे के बाद वापसी कर रही हैं। फिल्म में ऐश्वर्या के अलावा विक्रम, कार्थी, जयम रवि, तृषा कृष्णन, शोभिता धूलिपाला और प्रकाश राज जैसे कलाकार भी होंगे। इस फिल्म से कार्थी का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।फिल्म पोन्नियन सेल्वन के पोस्टर में कार्थी घोड़े पर सवार एक प्रसन्नचित युवराज के रूप में दिख रहे हैं, जिसमें उनकी मुस्कुराहट हर किसी का दिल जीत ले रही है। 500 करोड़ रुपए के मेगा बजट में बनी यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट 30 सितंबर को पांच भाषाओं (तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़) में रिलीज होगा। यह फिल्म लेखक कल्कि कृष्ण्मूर्ति के 1955 में लिखे गए उपन्यास 'पोन्नियन सेल्वन' पर आधारित है। फिल्म की कहानी 10वीं सदी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। यह फिल्म चोल साम्राज्य के शक्ति संघर्ष की कहानी बयां करेगी। इसमें कावेरी नदी के बेटे पोन्नियन सेल्वन के भारतीय इतिहास के सबसे महान शासकों में से एक राजराजा चोल बनने की कहानी को दिखाया गया है।
Similar Post
-
'सरके चुनर' विवाद पर नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था, ये इतना भद्दा है'
बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही इन दिनों पैन इंडिया फिल्म 'केडी- द डे ...
-
फैंस के बीच छाया ‘चांद देख लेना’ का जादू
‘मातृभूमि’ गाने की जबरदस्त कामयाबी के बाद, जिसने सभी प्लेटफॉर ...
-
'धुरंधर 2' का नया गाना 'मैं और तू' रिलीज
आदित्य धर के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर: द रिवे ...
