'Loki 2' के सेट से वायरल हुआ टॉम हिडलस्टन दमदार लुक
हॉलीवुड की मूवीज की एकदम अलग ही वर्ल्ड है। हॉलीवुड की मूवी के फैंस इंडिया में खूब मिलते है। यदि बात मार्वल स्टूडियोज की हो तो ऐसा शायद ही कोई होगा जो इसे नहीं पहचानता होगा। मार्वल स्टूडियोज तरह-तरह की मूवी रिलीज करता है, जो बड़े पर्दे पर आते ही हिट साबित हो जाती है। ऐसी ही एक फिल्म थी ‘लोकी’ जिसका पहला सीजन बीते वर्ष आया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। अब मेकर्स इसका दूसरा सीजन लाने की तैयारी में लग चुके है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बातें भी की जा रही है। इसी दौरान अब खबर आ रही है कि लोकी 2 की शूटिंग लंदन में शुरू हो चुकी है। इस से जुड़ी कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगी है। जिसे देखने के बाद फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे है।
सेट से वीडियो हुई लीक: ‘लोकी 2’ के सेट की कुछ वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगी है। इस वीडियो हॉलीवुड स्टार टॉम हिडलस्टन और ओवेन विल्सन दिखाई दे रही है। आपको बता दें कि दोनों स्टार्स वेस्टमिंस्टर में नोएल कायर थिएटर के बाहर मूवी लोकी 2 की शूटिंग कर रहे हैं। इस वीडियो में टॉम हिडलस्टन काफी हैंडसम दिखाई दे रहे है साथ ही इन से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो चुके है। इन वीडियो को देखने 'लोकी 2' का इंतजार कर रहे फैंस बहुत खुश दिखाई दे रहे है। तो चलिए देखते है ये वीडियो जो इस समय हर जगह छाए हुए है।
कब रिलीज होगी लोकी 2: 'लोकी 2' का फैंस काफी दिन से प्रतीक्षा की जा रही है। जिसकी रिलीज डेट को लेकर कोई अधिकारिक एलान नहीं किया गया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 'लोकी सीजन 2' साल 2023 में रिलीज की जा सकती है। अब देखना होगा क्या दूसरा सीजन भी लोकी 1 की तरह कमाल कर पाएगा या नहीं।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
