समंदर किनारे रोमांटिक हुए सैफ-करीना
करीना कपूर खान एक बेहतरीन अदाकारा है और वह अपने फोटोज से सभी का दिल जीत लेती हैं। इन दिनों वह अपने पति सैफ अली खान संग इंग्लैंड में अपनी छुट्टियों का मजा ले रहीं हैं। जी दरअसल इंग्लैंड की मशहूर इंग्लिश चैनल के किनारे एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए करीना कपूर खान ने कुछ तस्वीर शेयर की हैं। आप देख सकते हैं इनमें से एक तस्वीर में सैफ अली खान बहुत ही प्यार से करीना कपूर को गालों पर किस करते हुए नजर आ रही हैं। जी दरअसल करीना ने सैफ के साथ बीच किनारे तीन सेल्फी शेयर की हैं और इन तस्वीरों में करीना कपूर खान को नो-मेकअप लुक में देखा जा सकता है।
इन फोटोज में आप देख सकते हैं कि करीना कपूर और सैफ अली खान दोनों ही बहुत ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं और दोनों का प्यारभरा अंदाज फैंस के दिलों को छू रहा है। इस समय करीना कपूर खान और सैफ अली खान की इन तस्वीरों को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। जी हाँ और फैंस उनकी तस्वीरों पर तरह-तरह के कमेंट करते हुए उन्हें हमेशा इसी तरह खुश रहने की दुआ दे रहे हैं। वहीं कई लोगों ने पूछा है कि तैमूर और जेह कहां पर हैं। वैसे फैंस के अलावा, सैफ और करीना के दोस्त भी उनकी इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट करके प्यार बरसा रहे हैं।
आप सभी को हम यह भी बता दें कि करीना कपूर खान और सैफ अली खान अपने दोनों बेटे तैमूर और जेह के साथ ब्रिटेन में अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। जी दरअसल करीना ने सैफ संग अपनी तस्वीरों को शेयर करने से पहले अपने छोटे बेटे जेह के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अपने लाडले को बहुत ही टाइट से गले लगाते हुए नजर आ रही हैं। अब अगर हम करीना और सैफ के काम के बारे में बात करें तो, बेबो की इस साल मोस्ट अवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज हो रही है। वहीं सैफ ने हाल ही में फिल्म विक्रम वेधा की शूटिंग खत्म की है।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
