बनाएं ''चॉकलेट मिठाई"
सामग्री
- मैदा - 1 कप
- पाउडर चीनी - 1/2 कप
- कोको पाउडर - 1/2 कप
- जैतून का तेल - 2 टेबलस्पून
- दूध - 3/4 कप
- वॉलनट - 10 (टुकड़ो में)
- वनीला एसेंस - 2 टीस्पून
- बेकिंग पाउडर - 1 टीस्पून
- तेल - ग्रीस करने के लिए
- नमक - 2 टेबलस्पून (बेकिंग के लिए)
बनाने की विधि
- सबसे पहले प्रेशर कुकर को गर्म होने के लिए गैस पर रख दें, उसके बाद कुकर के तलवे पर नमक डाल दें.
- नमक डालने के बाद कुकर में स्टैंड रखें दें, अब 5 से 6 मिनट तक कुकर को गर्म होने दें.
- कुकर गर्म होने तक मैदे को छननी में छान कर बाउल में निकाल लें.
- अब मैदे में पाउडर चीनी , कोको-पाउडर और बेकिंग पाउडर डालकर सामग्री को एक बार फिर छान लें, इससे सभी चीजें आपस में अच्छे से मिक्स हो जाएंगी.
- अब तैयार मिश्रण में जैतून का तेल, वनीला एसेंस और दूध डालकर इसका थिक बैटर तैयार कर लें.
- अब केक पैन लेकर उसके सभी तरफ तेल लगाकर उसे चिकना करने के बाद, बटर पेपर लगा दीजिए.
- थोड़ा सा तेल बटर पेपर पर भी लगा दीजिए.
- तेल लगाने के बाद तैयार बैटर को कंटेनर में डाल दिजिए, ऊपर से ढेर सारे वॉलनट से गार्निश कर दें.
- ध्यान रहे आपको मिश्रण एक धार वाला न ज्यादा पतला और न ही गाढ़ा तैयार होना चाहिए.
- कंटेनर को किसी हैंडल के मदद से कुकर के अंदर रख दीजिए.
- प्रेशर कुकर के ढक्कन की सीटी निकालकर केक को मध्यम आंच पर पकने के लिए छोड़ दें.
- आप चाहें तो बीच में 10 मिनट के बाद ढक्कन खोल कर भी देख सकती हैं.
- 25 मिनट के बाद प्रेशरर कुक्कर का ढक्कन खोल कर केक को थोड़ा ठंडा होने दें.
- केक को बाहर निकालकर 15 मिनट के बाद अपनी मनपसंद शेप में काट कर इसे खाएं.
- आपकी ऐगलेस वॉलनेट ब्राउनी बनतक तैयार है.
- आप चाहें तो इसे चॉकलेट सिरप या फिर वनीला आइसक्रीम के साथ खाएं.
