शमशेरा का बीटीएस वीडियो रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म शमशेरा का बीटीएस वीडियो रिलीज हो गया है। 'शमशेरा' के मेकर्स ने फिल्म का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में संजय दत्त के लुक और रोल को दिखाया गया है। इस वीडियो में संजय कहते हैं, ''मैं एक एक्टर हूं और यदि मैं किसी स्क्रिप्ट या कैरेक्टर में विश्वास करता हूं, तो मैं इसे निर्देशक पर छोड़ देता हूं। हां, मेरे पास मेरे सुझाव हैं, जो मैं देता हूं। शुद्ध सिंह का रोल मजाकिया और खतरनाक है। ऑडियंस को उससे प्यार करना चाहिए!' गौरतलब है कि यशराज फिल्म्स के बैनर तले करण मल्होत्रा निर्देशित शमशेरा में संजय दत्त खलनायक की भूमिका में नजर आयेंगे।संजय दत्त इस फिल्म में अंग्रेज जनरल शुद्ध सिंह का किरदार कर रहे हैं। 19वीं सदी की शुरुआत की इस कहानी में संजय दत्त अंग्रेजों के ऐसे जनरल बने हैं, जो बागियों पर जुल्म ढाने के लिए बदनाम है। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु समेत तीन भाषाओं में 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
