मलाइका अरोड़ा को पसंद आया 'एक विलेन रिटर्न्स' का ट्रेलर
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' का ट्रेलर बेहद पसंद आया है। एक विलेन रिटर्न्स में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया ने मुख्य भूमिका निभायी है। हाल ही में फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' का ट्रेलर रिलीज किया गया है,जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अर्जुन कपूर लंबे समय से मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं।सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक-दूसरे के लिए प्यार जताते रहते हैं।मलाइका अरोड़ा ने फिल्म एक विलेन रिटर्न्स के ट्रेलर पर अपना प्यार जाहिर किया है। मलाइका अरोड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर फिल्म एक विलेन रिटर्न्स का ट्रेलर शेयर किया है। इस ट्रेलर के साथ उन्होंने लव !!! लिखा है। सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि मोहित सूरी के निर्दशन में बन रही फिल्म एक विलेन रिटर्न्स को टी-सीरीज और बालाजी टेलिफिल्म्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 29 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
दो महीने तक दर्द से जूझती रहीं सुमोना चक्रवर्ती, एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी के बाद सुनाई आपबीती
टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती लंबे समय से सोशल मीडि ...
-
आमिर खान ने निजी समारोह में गौरी स्प्रैट के साथ शादी की
मुंबई, रविवार, 05 जुलाई 2026। अभिनेता आमिर खान रविवार को यहां अप ...
-
वेलकम टू दि जंगल ने कॉमेडी की बारीकियां सिखाईं : दिशा पाटनी
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी का कहना है कि फिल्म वेलकम टू दि जंगल म ...
