उपवास रखते-रखते बेहोश हो गई ये मशहूर अदाकारा, अस्पताल में भर्ती
एक्ट्रेस से नन बनीं 'बिग बॉस' फेम सोफिया हयात की तबीयत ठीक नही है। जी हाँ और मिली जानकारी के तहत हालत नाजुक होने के चलते एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती किया गया है। खबरों के अनुसार उपवास होेने के चलते सोफिया की हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें बेहोशी के बाद हॉस्पिटलाइज़ कराना पड़ा। इस मामले में मिली जानकारी के तहत अपनी बिगड़ी तबीयत को लेकर सोफिया हयात ने बताया कि, 'मैं फास्टिंग और एनिमा के जरिए बॉडी की सफाई की प्रैक्टिस कर रही थी। मुझे लगता है कि सफाई के इस प्रॉसेस के दौरान ही मेरे शरीर से काफी अधिक मात्रा में सॉल्ट और इलेक्ट्रोलाइट्स निकल गए। यह लेवल इतना नीचे गिरा जो कि बहुत खतरनाक था। मैंने नर्स से कहा कि मुझे 5 पैकेट्स सॉल्ट दे दे।'
इसी के साथ आगे उन्होंने कहा, 'इस हालात के बाद मुझे हॉस्पिटलाइज कराने की नौबत आ गई। मैं कांप रही थी। मैंने हॉस्पिटल से अपने एक फ्रेंड से बात की, वह हीलर है और फिर मैंने अच्छा महसूस किया। फिर आखिरकार मैंने फास्ट छोड़ दिया और मुझे खाना पड़ा ताकि मैं अपनी बॉडी की जरूरत को पूरा कर सकूं। मेरा शरीर इस वक्त फास्ट करना नहीं चाह रहा। मुझे नहीं पता कि मेरी हेल्थ इस बार क्यों इतनी बिगड़ी, मैंने इससे पहले ऐसा साल 2014 में किया था, तब मैं काफी ठीक थी।'
आप सभी को हम यह भी बता दें, सोफिया अब रिकवर हो रही हैं और हॉस्पिटल से उन्हें छुट्टी भी मिल चुकी है। इसी के साथ आपको यह भी बताते चलें कि फिल्मी दुनिया से अलविदा लेने के बाद सोफिया हयात नन बन गईं और खुद को आध्यात्मिक गुरु कहने वाली सोफिया अक्सर अपने ग्लैमरस लुक्स और बयानों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। हालाँकि कई लोग अक्सर उन्हें ट्रोल करते नजर आते हैं।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
