अनिल कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में 39 साल पूरे किये
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में 39 साल पूरे कर लिये हैं। अनिल कपूर इन दिनों अपनी फिल्म जुग जुग जियो को लेकर चर्चाओं में हैं।अनिल कपूर ने इस फिल्म के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में अपने 39 साल भी पूरे कर लिए हैं। अनिल कपूर ने वर्ष 1983 में प्रदर्शित फिल्म वो सात दिन से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी। फिल्म वो सात दिन की 39वीं वर्षगांठ मनाते हुए अनिल कपूर ने ट्विटर पर फिल्म की एक तस्वीर भी साझा की। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, वो 7 दिन से जुग जुग जियो तक आज 39 साल! फिल्म वो 7 दिन की एक तस्वीर के साथ ही अनिल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की एक क्लिप भी साझा की और इसे कैप्शन दिया, वो सात दिन में प्रेम प्रताप सिंह पटियालावाले से जुग जुग जियो के भीम तक! यह इतनी शानदार यात्रा रही है! आज से 39 साल पहले मेरी जिंदगी बदल गई और पुरानी यादें असली हैं! यह वीडियो पुरानी यादों की यात्रा है!
Similar Post
-
कांस-2026 में आलिया का तीसरे लुक में धमाल, आइवरी साड़ी पहनी
दुनियाभर का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल और कल्चरल इवेंट कांस 12 ...
-
अरशद वारसी और शरमन जोशी ने रीक्रिएट किया 2006 का आइकॉनिक सीन
निर्देशक रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' 'फ्रेंचाइजी' एक बार फिर दर्श ...
-
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने 'माइसा' की शूटिंग का यादगार अनुभव किया शेयर
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'माइसा' को ले ...
