शाहरूख की जवान में कैमियो करेंगी दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण शाहरूख खान की फिल्म जवान में कैमियो करती नजर आ सकती है। शाहरुख खान इन दिनों ने दक्षिण भारतीय फिल्मकार एटली की फिल्म में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा को कास्ट किया गया है। चर्चा है कि दीपिका पादुकोण फिल्म जवान में कैमियो अपियरेंस दे सकती हैं।कुछ समय से दीपिका की शाहरुख और एटली से बातचीत चल रही है। फिल्म में दीपिका एक छोटे लेकिन महत्वपूर्ण रोल में दिखाई देंगी।शाहरुख खान हाल ही में हैदराबाद गए थे, जहां वह एटली के साथ दीपिका से मिले। साथ ही उन्होंने दीपिका के कैरेक्टर और शूटिंग डेट्स के बारे में बातचीत की थी। दीपिका उस वक्त हैदराबाद में अपनी फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग कर रही थीं। फिल्म जवान में शाहरुख और नयनतारा के अलावा राणा दग्गूबाती, सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी लीड रोल में होंगे। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन में बन रही फिल्म जवान अगले साल 2 जून को रिलीज होगी।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
