बनाएं ''सोहन हलवा''
सामग्री:
- मैदा- 1/2 किलो
- चीनी- 1/2 किलो
- बादाम- 1/4 किलो
- घी- 1/2 किलो या अंदाजानुसार
- दूध- 1 कप
- केसर- 1 टी स्पून
- पिस्ता- 100 ग्राम
- किशमिश- 5-6
- काजू- 5-6
- हरी इलाइची- 50 ग्राम
बनाने की विधि :
सोहन हलवा बनाने के लिए सबसे पहले गैस में एक कडा़ही चढ़ाए और इसे गर्म होने दें, जब कड़ाही गर्म हो जाए तो इसमें घी डालें और गर्म होने दें। जब घी गर्म हो जाए तो इसमें मैदा डालें और अच्छी तरह भून लें। जब मैदे में से महक आनी शुरू हो जाए तो गैस बंद कर दें और कड़ाही को नीचे उतारकर इसे ठंडा होने दें। फिर गैस में एक पैन चढ़ाए और इसमें एक लीटर पानी डालें और गर्म होने दें। जब पानी गर्म हो जाए तो इसमें चीनी डालें और पकने दें। इसे तब तक पकाए जब तक की एक तार की चाशनी तैयार न हो जाए।अब इसमें मैदा डालकर कड़छी की मदद से अच्छे मिला लें। इस बात का ध्यान रखें कि गैस की आंच हल्की ही रखें। फिर घी गर्म करें और थोड़ा-थोड़ा चाशनी में डालते जाएं और कड़छी के साथ हिलाते जाएं। जब सारा घी मिल जाए और हलवा गाड़ा हो कर कढ़ाई में घी छोड़ने लगे तो उसमे बादाम, पिस्ता, किशमिश, काजू डालें। अब मिश्रण को नीचे उतारकर एक प्लेट में फैला दें, किसी पैन या ट्रे में घी लगा लें और इस मिश्रण को उसमें डालें। जब ये ठंडा हो जाए तो तो उसके टुकड़े काट लें। जैसे ही यह ठंडा हो जाएं तो इसके पीस निकालकर इसे सर्व करें। तैयार है आपका टेस्टी सोहन हलवा। इसे आप बादाम, पिस्ते और इलाइची से इसे गार्निश कर सकती हैं
