मराठी फिल्म 'वेद' में कैमियो करेंगे सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान मराठी फिल्म वेद में कैमियो करते नजर आयेंगे। रितेश देशमुख मराठी फिल्म 'वेद' से डायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहे हैं। रितेश की इस फिल्म में उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में नजर आने वाली हैं। जेनेलिया का भी इस फिल्म से मराठी इंडस्ट्री में डेब्यू होगा। इस फिल्म में सलमान खान की भी एंट्री हो गई है। सलमान फिल्म के एक स्पेशल गाने में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग वे जल्द ही शुरू करेंगे।'वेद' में जेनेलिया के साथ जीया शंकर भी लीड रोल में हैं। संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल इस फिल्म में म्यूजिक देंगे। इस फिल्म को 12 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
Similar Post
-
फिल्म 'ऑपरेशन गंगा' का फर्स्ट लुक रिलीज
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की आगामी अनटाइटल (एल367) फिल्म का टाइटल मेकर ...
-
मनोज बाजपेयी के गांधी लुक ने खींचा ध्यान
बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी जल्द ही महात्मा गांधी के किरदार में न ...
-
‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग के लिए लंदन पहुंचे कार्तिक आर्यन
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म कैप्टन इं ...
