जल्द एयरफोर्स ऑफिसर बनेंगे अक्षय कुमार!
अक्षय कुमार एक बेहतरीन अभिनेता है और अपने काम से उन्होंने सभी का दिल जीता है। वैसे अक्षय इस वक्त कई शानदार फिल्मों को लेकर बिजी है और ऐसा कहा जा रहा है कि उनको आने वाले समय में अलग-अलग किरदारों को निभाते हुए देखा जाने वाला है। वैसे इस वक्त उनकी एक नई फिल्म को लेकर चर्चा तेज हैं और खबर आई है कि वो दिनेश विजन के साथ एक फिल्म पर काम करने वाले है। जी हाँ, हाल ही में सूत्रों से पता चला है कि फिल्म भारतीय वायु सेना पर आधारित होगी। जी हाँ और अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार है जब निर्माता और अभिनेता किसी फिल्म के लिए साथ आएंगे। यह फिल्म एक एक्शन-थ्रिलर है जिसकी शूटिंग के लिए निर्माता तारीखें तय करने पर काम कर रहे हैं।
आप सभी को बता दें कि अक्षय कुमार के पास काफी काम है और अगर वह इस फिल्म में नजर आते हैं तो यह देखना बेहतरीन होगा कि वह किस तरह के किरदार में नजर आते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 2023 की पहली तिमाही में शुरू होगी। जी हाँ और दावा ये भी किया जा रहा है कि सुपरस्टार अक्षय कुमार इस फिल्म में एक भारतीय वायु सेना अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। इसी के साथ ही, फिल्म वायु सेना की सबसे बड़ी जीत में से एक का जश्न मनाएगी।
आपको बता दें कि फिल्म के लिए बाकी की कास्ट का फैसला आने वाले महीनों में किया जाएगा। जी हाँ और फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन फेज में है। अब अगर काम के बारे में बात करें तो अक्षय कुमार अपनी फिल्म रक्षाबंधन और रामसेतु को लेकर चर्चा में हैं और हाल ही में उनका लुक रक्षाबंधन से सामने आया है जो बेहतरीन रहा।
Similar Post
-
कांस-2026 में आलिया का तीसरे लुक में धमाल, आइवरी साड़ी पहनी
दुनियाभर का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल और कल्चरल इवेंट कांस 12 ...
-
अरशद वारसी और शरमन जोशी ने रीक्रिएट किया 2006 का आइकॉनिक सीन
निर्देशक रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' 'फ्रेंचाइजी' एक बार फिर दर्श ...
-
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने 'माइसा' की शूटिंग का यादगार अनुभव किया शेयर
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'माइसा' को ले ...
