अग्निपथ योजना को वापस ले सरकार : शिवपाल
इटावा, रविवार, 19 जून 2022। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को युवाओं की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करार देते हुए कहा कि सरकार को इस योजना पर पुर्नविचार करने के साथ साथ वापस लेना चाहिए। यादव ने अपने गृह जिले इटावा मे पत्रकारो से बातचीत मे कहा कि अल्पावधि की अग्निपथ योजना से युवाओं का जीवन नहीं कट सकता है। चार साल बाद नौकरी छूट जाना युवाओ के भविष्य के साथ पूरी तरह से खिलवाड़ है । सेना भर्ती के नाम पर सरकार युवाओं के साथ धोखा कर रही है जब इस योजना के विरोध में युवा सड़को पर उतर पडे है तो ऐसे मे सरकार को अपने इस कानून पर सरकार पुनर्विचार करे और वापस ले। उन्होने कहा कि युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली किसी भी योजना का साथ नहीं दिया जा सकता। कोई भी नौकरी हो तो वो युवाओं को जीवन भर के लिए मिलना चाहिए। सरकार को अब इस मामले पर पुनर्विचार कर कानून वापस लेकर युवाओं की राय से फिर से नये सिरे से कानून बनना चाहिए।
Similar Post
-
अहमदाबाद के 10 स्कूलों को मिली बम विस्फोट की धमकियां फर्जी निकलीं
अहमदाबाद, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। गुजरात के अहमदाबाद में दस नि ...
-
भाजपा सरकार के जनहितैषी काम से घबराई : पंजाब आप ने सीबीआई छापों पर कहा
चंडीगढ़, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी प ...
-
केंद्र ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी सिद्धनाथ गुप्ता का कार्यकाल छह महीने बढ़ाया
कोलकाता, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ...
