29 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी जाह्नवी कपूर की गुड लक जेरी
बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की फिल्म गुड लक जेरी 29 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म गुड लक जेरी सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जा रही है।डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने इसका एलान कर दिया। जाह्नवी ने इसकी जानकारी फिल्म के दो पोस्टर शेयर करके दी है। जाह्नवी ने अपने फैंस से फिल्म के लिए गुड लक मांगा है। जाह्नवी कपूर ने लिखा, “निकल पड़ी हूं मैं एक नये एडवेंचर पर, गुड लक नहीं बोलेंगे?गुड लक जेरी 29 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जा रही है। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार मल्टीप्लेक्स के तहत रिलीज की जा रही है। सिद्धार्थ सेन निर्देशित गुड लक जेरी थ्रिलर फिल्म है। आनंद एल राय इसके सह-निर्माता हैं। जाह्नवी ने इस फिल्म की शूटिंग मार्च में पूरी की थी। फिल्म में दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ठ, नीरज सूद और सुशांत प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म 2018 में प्रदर्शित तमिल फिल्म कोलामावू कोकिला का रीमेक है।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
