Mrs India World बनीं सरगम कौशल
देश को एक और ब्यूटी क्वीन मिल गई है। जी हाँ, मिसेस इंडिया वर्ल्ड 2022-2023 के विनर का नाम सामने आ गया है। आपको बता दें कि मिसेस सरगम कौशल ने इस टाइटल को अपने नाम किया है। जी दरअसल बीते 15 जून को मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को सेंटर में इस इवेंट का आयोजन हुआ। यहाँ मिसेस इंडिया वर्ल्ड 2021 और मिसेस वर्ल्ड 2022 में नेशनल कॉस्ट्यूम विनर रहीं नवदीप कौर ने सरगम कौशल के सिर पर क्राउन पहनाया। आप सभी को बता दें कि मिसेस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद अब सरगम कौशल मिसेस वर्ल्ड 2022 में भारत को रिप्रेजेंट करने वाली है।
वहीँ इस दौरान पहली रनरअप जूही व्यास और दूसरी चाहत दलाल बनीं। आप सभी को बता दें कि इस दौरान की सबसे खास बात ये है मिसेस इंडिया वर्ल्ड का क्राउन जीतने के लिए सरगम कौशल ने देशभर से आईं 51 कंटेस्टेंट्स को पछाड़ा है। जी दरअसल मिसेस इंडिया वर्ल्ड पीजेंट के जूरी पैनल में जाने माने चेहरे शामिल थे और इस लिस्ट में विवेक ओबेरॉय, सोहा अली खान, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन, पूर्व मिस वर्ल्ड डॉक्टर अदिति गोवित्रिकर और फैशन डिजाइनर मासूमी मेवावाला शामिल थे। फिलहाल यह कंपटीशन जीतने के बाद सरगम कौशल की खुशी का ठिकाना नहीं है।
उन्होंने कहा- ''मैं यहां आकर काफी खुश हूं। मैंने अपनी खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकती। ये क्राउन में कई सालों से चाहती थी। मैं अब आपको अगले मिसेज वर्ल्ड पीजेंट में मिलूंगी।'' आप सभी को हम यह भी जानकारी दे दें कि सरगम कौशल बहुत अधिक खूबसूरत और स्टनिंग दिखती हैं। जी हाँ और इसी के चलते वह इस टाइटल की हकदार हैं। फिलहाल सरगम कौशल को फैंस और उनके जानने वाले बधाई दे रहे हैं। सरगम इंस्टा पर काफी एक्टिव दिखती हैं और उनके 5,238 फॉलोअर्स हैं।
Similar Post
-
'सरके चुनर' विवाद पर नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था, ये इतना भद्दा है'
बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही इन दिनों पैन इंडिया फिल्म 'केडी- द डे ...
-
फैंस के बीच छाया ‘चांद देख लेना’ का जादू
‘मातृभूमि’ गाने की जबरदस्त कामयाबी के बाद, जिसने सभी प्लेटफॉर ...
-
'धुरंधर 2' का नया गाना 'मैं और तू' रिलीज
आदित्य धर के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर: द रिवे ...
