झारखंड के सभी उपायुक्त सुनिश्चित करें कोई जरूरतमंद पेंशन से वंचित न रह जाये : हेमन्त सोरेन
रांची, बुधवार, 15 जून 2022। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी उपायुक्तों को सर्वजन पेंशन योजना से जोड़ने का पुनः आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने आज कहा राज्य में पेंशन से वंचित जरूरतमंदों को सर्वजन पेंशन से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। लाखों लोगों को योजना से जोड़ा जा चुका है। सभी उपायुक्त कृपया सुनिश्चित करें कोई जरूरतमंद पेंशन से वंचित न रह जाये। उल्लेखनीय है कि राज्य भर में विगत आठ जून से सर्वजन पेंशन योजना से जोड़ने के लिए एक माह तक आयोजित विशेष अभियान का शुभारभ मुख्यमंत्री ने गुमला से किया है। इस बीच मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि धनबाद तोपचांची प्रखंड के चिरुडीह गांव के सुनीता देवी के पति की मृत्यु लगभग दो वर्ष पूर्व हो चुकी है। लेकिन आज तक वे विधवा पेंशन से वंचित हैं। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसकी जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त धनबाद को मामले की जांच कर सुनीता जी को मदद पहुँचाते हुए सूचित करने का आदेश दिया है।
Similar Post
-
दिल्ली में प्रदर्शनों के बीच वकीलों को हो रही परेशानी संबंधी याचिकाओं पर सुनवाई करेगा न्यायालय
नई दिल्ली, सोमवार, 12 अक्टूबर 2026। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ...
-
गौतमबुद्ध नगर के दर्जन भर स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
नोएडा, सोमवार, 12 अक्टूबर 2026। गौतमबुद्ध नगर के दर्जन भर स्कूल ...
-
तमिलनाडु : टीवीके की मरगाथम कुमारवेल और पी सत्यबामा ने विधायक पद की शपथ ली
चेन्नई, सोमवार, 12 अक्टूबर 2026। तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) की व ...
