BTS के जंगकुक ने सोशल मीडिया से हटाई अपनी सारी तस्वीरें

img

बीटीएस बैंड आज विश्वभर में मशहूर हो चुका है। इस K-Pop बैंड नें विश्वभर के संगीत जगत में हंगामा मचा दिया है। बहुत कम वक़्त में BTS बैंड ने विश्वभर में अपना नाम बना लिया है। BTS को बैंग्टन बॉय के नाम से भी पहचाना जाता है। ये बैंड 7 सदस्यों का ग्रुप है। जिसमें 4 गायक- जिन, जिमिन, वी और जंगकुक हैं। वहीं 3 रैपर्स में सुगा, जे होप और रैप मॉन्स्टर हैं। वहीं, इस बीच BTS के एक सदस्य जंगकुक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम से सभी फोटोज को डिलीट करके सबको हैरानी में डाल दिया। हालांकि, इस कोरियन स्टार ने फिर से ऐस्थैटिक मैनर में इंस्टाग्राम पर पोस्ट को साझा कर दिया है।

BTS के जंगकुक ने पोस्ट की डिलीट: के-पॉप स्टार ने अपने वैरीफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी पोस्ट को डिलीट करके अपने फैंस को भी हैरान कर दिया है। हालांकि, जिसके साथ साथ एक दिन के उपरांत जंगकुक ने बेहद खूबसूरत तस्वीरों को फिर से अपने सोशल मीडिया पर साझा कर दिया है। फोटोज को पोस्ट करते हुए जेके ने यह भी संकेत दिया कि वह जल्द ही इन फोटोज को फिर से हटाने वाले है। जेके ने अपने कहे मुताबिक सभी तस्वीरों को हटा दिया। इसके कुछ वक़्त के उपरांत ही उन्होंने बेहद अलग पैटर्न में फोटोज को पोस्ट किया।

पोस्ट डिलीट करने पर क्या बोले कोरियन स्टार: खबरों का कहना है कि 'के पॉप स्टार जुंगकुक ने अपने इंस्टाग्राम से सभी फोटोज को हटाने के उपरांत बोला है कि लेकिन इसमें कुछ भी अजीब लगने जैसा नहीं था। सिर्फ विचारों में परिवर्तन आने के चलते उन्होंने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया है। उन्होंने लाइव चैट के दौरान बोला है कि, ‘मेरे इंस्टाग्राम पोस्ट को हटाने के पीछे कोई कारण नहीं था। फोटोज को इसलिए नहीं हटाया गया कि मुझे कुछ हुआ है। मुझे सिर्फ ये दिखने में पसंद नहीं आई है।’ उन्होंने अपने प्रशंसकों से बोला है कि पोस्ट के माध्यम से आपसे बात करना मेरे लिए वास्तव में महान चीज है। ये सभी (पोस्ट) मेरे दिल में हैं।’ यही नहीं, जुंगकुक ने बोला है कि उन्हें नहीं पता था कि वह फोटो-शेयरिंग ऐप पर पोस्ट को आर्काइव कर सकते हैं। अब जब उन्हें इस बारे में पता चला, तो उन्हें अपनी फोटोज को हटाने का पछतावा हो रहा है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement