टाइगर 3 में कैमियो करेंगे शाहरूख खान
बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान फिल्म टाइगर 3 में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। यशराज बैनर तले बन रही फिल्म टाइगर 3 में सलमान खान और कैटरीना कैफ की मुख्य भूमिका है, जबकि इमरान हाशमी इस फिल्म में खलनायक किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म टाइगर 3 में शाहरुख खान कैमियो करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि शाहरुख खान टाइगर 3 में अपने विशेष कैमियो को सलमान खान के साथ 10 दिनों में शूट करेंगे। टाइगर 3 में शाहरूख के कैमियो के लिए एक बेहद खास इंट्रोडक्शन सीन तैयार किया जा रहा है। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी रही फिल्म टाइगर 3 अगले साल ईद के मौके पर 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
