उत्तर प्रदेश जा रहे हैं घूमने तो इन 5 जगहों का ले आनंद

अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं और आपका ट्रिप उत्तर प्रदेश जाने का है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन जगहों के बारे में जहाँ आप यहाँ जाकर आराम से घूम सकते हैं और आपको यहाँ सबसे अधिक आनंद आएगा।
- प्रयागराज - मेले का नाम सुनते ही हर किसी के मन में कुंभ का आयोजन घूम जाता है। जी दरअसल ऐसा माना जाता है कि दुनिया में कुंभ का मेला ही एक ऐसी जगह है, जहां लोग सबसे ज्यादा देखे जाते हैं। इसी के साथ कुंभ में शाही स्नान के लिए प्रयाग की धरती पर देश ही नहीं विदेश के लोग भी आते हैं। तो आप घूमने के लिए प्रयागराज जा सकते हैं।
- वाराणसी- आपको बता दें कि दुनिया के सबसे पुराने बसे शहरों में एक उत्तर प्रदेश का वाराणसी है। जी हाँ और ऐसा माना जाता है कि काशी का अस्तित्व करीब 3000 हजार साल पुराना है। केवल यही नहीं बल्कि ऐसा भी कहा जाता है कि इस शहर को खुद भगवान शिव ने बसाया था और इसी वजह से यहां हजारों लोग रोज शिव के दर्शन को जाते हैं।
- अयोध्या,मथुरा - भगवान राम और कृष्ण का जन्म भी उत्तर प्रदेश में ही हुआ है। आप जानते ही होंगे अयोध्या में भगवान राम का जन्म हुआ, जहां भव्य राम मंदिर बन रहा है। जबकि मथुरा में प्रभु श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। ऐसे में यहां हजारों लोग भगवान की शरण में आना पसंद करते हैं।
- आगरा- उत्तर प्रदेश के पास दुनिया एक अजूबा है, जिसको ताजमहल कहा जाता है। आगरा का ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में आता है और ताज का दीदार करने के लिए देश ही नहीं विदेश के लोगों का भी आना लगा रहता है।


Similar Post
-
रिमझिम बारिश में एक्सप्लोर करें महाराष्ट्र का संगमेश्वर
महाराष्ट्र हमारे देश का एक खूबसूरत और प्रमुख राज्य है। महाराष्ट्र ...
-
मानसून में इन जगहों पर घूमना पसंद करते हैं लोग
भारत में मानसून वैसे तो जून महीने में शुरू होता है, लेकिन इस साल मई क ...
-
जन्नत से कम नहीं है भारत का यह गांव
क्या आप भी रोजमर्रा की भागदौड़ से थक चुके हैं और किसी ऐसी जगह जाना चा ...