'टीटू अंबानी' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी दीपिका सिंह
टीवी अभिनेत्री दीपिका सिंह फिल्म 'टीटू अंबानी' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। लोकप्रिय टीवी सीरियल 'दीया और बाती हम' फेम दीपिका सिंह फिल्म''टीटू अंबानी'' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।दीपिका अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। फ़िल्म टीटू अंबानी में दीपिका, मौसमी के किरदार में नज़र आएंगी जो आज की लड़की हैं जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीती हैं। मौसमी को ऐसा लगता है कि टीटू और वह एक-दूसरे के लिए ही बने हैं लेकिन मुश्किल तब पैदा होती है जब टीटू के फैसलों से उनके बीच प्यार के रिश्ते पर खतरा पैदा हो जाता है।
दीपिका सिंह ने कहा, ''मौसमी का किरदार मेरे दिल के बहुत करीब हैं यह एक ऐसी लड़की हैं जिसने अपने लाइफ के कुछ रूल्स बनाए हैं और वह अपने सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं कर सकती। यह एक स्लाइस ऑफ लाइफ फिल्म हैं मिडिल क्लास फैमिली की यह एक सिंपल सी प्रेम कहानी लाइफ के बड़े संदेश को बहुत ही एंटरटेनिंग तरीके से कहती हैं। फिल्म 'टीटू अंबानी' में दीपिका सिंह के साथ तुषार पांडे,रघुबीर यादव , सपना सैंड , वीरेंद्र सक्सेना, समता सागर, और बृजेंद्र काला नजर आएंगे।सबल प्रॉडक्शन्स के बैनर तले निर्मित फिल्म टीटू अंबानी निर्देशक रोहित गोयल, निर्माता महेंद्र विजयदान देथा और दिनेश कुमार हैं। फिल्म की शूटिंग उदयपुर के विभिन्न लोकेशन पर की गयी हैं । यह फिल्म 8 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
