गाना गाते-गाते अचानक एआर रहमान के पैरों पर गिर पड़े हनी सिंह
पंजाबी रैपर यो यो हनी सिंह आईफा में धूम मचा रहे हैं। जी हाँ, वह अपने गानों के साथ अपने लुक्स को लेकर चर्चाओं में हैं। आप सभी को बता दें कि आईफा 2022 का आयोजन अबू धाबी के पास बने यस आइलैंड में हो रहे हैं। यहाँ कई बड़े-बड़े बॉलीवुड सितारों को जमावड़ा देखा जा रहा है। जी दरअसल कई बॉलीवुड के सितारें इस अवार्ड्स फंक्शन के लिए पहुंचे हैं। अब इन सभी के बीच सोशल मीडिया पर स्टार्स के वीडियोज और तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इस समय वायरल हो रहे एक वीडियो को देख हनी सिंह के फैंस खुश हो गए हैं।
जी दरअसल यह उनका ही जबरदस्त वीडियो है जो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रैपर एआर रहमान के पैरों पर नतमस्तक होते दिखाई दे रहे हैं। आप देख सकते हैं इस वीडियो में रैपर यो यो हनी सिंह परफॉर्मेंस देते हुए दिखाई दे रही हैं। तभी वह स्टेज से नीचे उतरे और सामने बैठे कंपोजर, सिंगर और सॉन्गराइटर एआर रहमान के सामने घुटनों के बल बैठकर नतमस्तक हो गए। जी हाँ और हनी सिंह काफी देर तक इसी तरह बैठे रहे। उसके बाद एआर रहमान लगातार हनी सिंह को उठाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह उठे नहीं, बाद में जब एआर रहमान सीट से खड़े हो गए और हाथ मिलाया तो हनी सिंह ने उनके हाथ चूम लिए। अब इस समय यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे प्यार दे रहे हैं। वैसे यहाँ हनी सिंह अपने लुक को लेकर भी चर्चाओं में हैं। वह अवार्ड शो में गोल्ड की लिजार्ड गले में पहने पहुंचे, जिसके चर्चे अब सोशल साइट्स पर हो रहे हैं।
Similar Post
-
'सरके चुनर' विवाद पर नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था, ये इतना भद्दा है'
बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही इन दिनों पैन इंडिया फिल्म 'केडी- द डे ...
-
फैंस के बीच छाया ‘चांद देख लेना’ का जादू
‘मातृभूमि’ गाने की जबरदस्त कामयाबी के बाद, जिसने सभी प्लेटफॉर ...
-
'धुरंधर 2' का नया गाना 'मैं और तू' रिलीज
आदित्य धर के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर: द रिवे ...
