अंकिता -विक्की जैन ने जीता स्मार्ट जोड़ी पुरस्कार
टेलीविजन अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने 25 लाख रुपये के नकद पुरस्कार के साथ स्टार प्लस का ''स्मार्ट जोड़ी पुरस्कार'' अपने नाम कर लिया। इस कार्यक्रम में ''मुझसे शादी करोगे'' के अभिनेता बलराज सयाल और उनकी पत्नी दीप्ति तुली दूसरे स्थान पर रहे तथा ''मिले जब हम तुम'' के अर्जुन बिजलानी एवं नेहा स्वामी तीसरे स्थान पर रहे। अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने कहा, ''मैं स्मार्ट जोड़ी का खिताब जीतकर बहुत खुश हूं। मेरे पति विक्की की मदद के बिना यह संभव नहीं था। हम एक थे और साथ खेले। हमें ट्रॉफी जीतने की जरूरत थी, क्योंकि यह एक गठबंधन है, जो हमारे रिश्ते में महत्वपूर्ण है।' उन्होंने कहा कि इससे हमारे रिश्ते और मजबूत हुए हैं। यह सबसे अच्छी चार महीने की सालगिरह थी, जिसे हम एक दूसरे को उपहार में दे सकते थे।
Similar Post
-
तापसी पन्नू ने ‘गांधारी’ की ग्लोबल कामयाबी पर तोड़ी चुप्पी
तापसी पन्नू की फिल्म ‘गांधारी’ ने वैश्विक स्तर पर शानदा ...
