सामने आया ‘ब्रह्मास्त्र’ का टीज़र, इस माह होगी रिलीज

img

बॉलीवुड के चहेते रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बहु-प्रतीक्षित मूवी 'ब्रह्मास्त्र' का फैंस और दर्शक काफी लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे हैं। मंगलवार यानी आज 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वनः शिवा' का टीज़र रिलीज़ भी किया जा चुका है, इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन अक्किनेनी का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। फिल्म का ट्रेलर 15 जून को रिलीज की जाने वाली है।

इसकी सूचना देश के पहले बहुभाषी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म, कू ऐप के माध्यम से खुद मूवी के प्रोड्यूसर करण जौहर ने दे डाली है। कू करते हुए करण ने कहा है कि पार्ट वन को रिलीज़ होने में सिर्फ 100 दिन बाकी रह गए हैं।   सिर्फ 100 दिनों में, ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन आपका होगा लेकिन उससे पहले, 15 जून को ब्रह्मास्त्र ट्रेलर देखना न भूलें !! ब्रह्मास्त्र का लेखन और निर्देशन अयान मुखर्जी द्वारा किया गया है और इस मूवी के निर्माता करण जौहर हैं। मूवी में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं, जबकि अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन ने महत्वपूर्ण सहायक भूमिकाएँ निभाई हैं।

टीज़र में हर किरदार को सुपरहीरो की शक्तियों के रूप में देखा जा सकता है, जो सभी को 'शिव' के साथ जोड़ने की ओर ले जाता है। रणबीर कपूर 'शिवा' बनकर पूरे ब्रह्माण को बुरी शक्तियों से बचाते हैं। आलिया भट्ट का भी काफी इंटेंस लुक दिखाई दे रहा है। वहीं, मौनी रॉय अपने अद्भुत अवतार में दिखाई देने वाली है। मूवी में रणबीर का अब तक का सबसे अलग अवतार में दिखाई देने वाले है। मोशन पोस्टर के वीड‍ियो में इस सुपरनैचुरल साई-फाई मूवी की झलक भी दिखाई जा चुकी है। बता दें कि इसी के साथ अब निर्माताओं ने ब्रह्मास्त्र का प्रमोशन शुरू किया जा चुका है। मंगलवार को निर्देशक अयान मुखर्जी और अभिनेता रणबीर सिंह मूवी का प्रमोशन करने के लिए विशाखापट्टनम आ गए थे। अयान मुखर्जी के निर्देशन और करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी यह मूवी 9 सितंबर को रिलीज़ होगी।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement