कार्तिक आर्यन ने नहीं बढ़ायी है अपनी फीस
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन का कहना है कि उन्होंने भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद अपनी फीस नहीं बढ़ायी है। कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुयी है। इस फिल्म की सफलता के बाद से चर्चा है कि कार्तिक आर्यन ने अपनी फीस बढ़ाने का फैसला कर लिया है। कहा जा रहा है कि कार्तिक पहले एक फिल्म के लिए 15 से 20 करोड़ रुपए चार्ज करते थे, लेकिन अब वह एक फिल्म के लिए इससे ज्यादा फीस लेने वाले हैं। कहा जा रहा है कि कार्तिक ने अपनी फीस को बढ़ाकर 35 से 40 करोड़ रुपए कर दिया है। कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया के जरिए इन खबरों पर रिएक्ट किया है और बताया कि उन्होंने अपनी फीस नहीं बढ़ाई है। कार्तिक ने अपने पोस्ट में लिखा, 'प्रमोशन हुआ है लाइफ में। इंक्रीमेंट नहीं।' कार्तिक की आने वाली फिल्मों में 'शहजादा','फ्रेडी' और 'सत्यनारायण की कथा' शामिल है।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
