आमिर-करीना की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और अभिनेत्री करीना कपूर की आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म लाल सिंह चड्ढा का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम18 स्टूडियोज द्वारा निर्मित 'लाल सिंह चड्ढा' में नागा चैतन्य और मोना सिंह की भी अहम भूमिका है। फिल्म लाल सिंह चड्ढा वर्ष 1994 में प्रदर्शित अमेरिकी फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का रीमेक है। फिल्म लाल सिंह चड्ढा को भारत के 100 से अधिक स्थानों पर शूट किया गया है। लाल सिंह चड्ढा में भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं जैसे इमरजेंसी, 1983 क्रिकेट विश्व कप, ऑपरेशन ब्लू स्टार, रथ यात्रा और 1999 का कारगिल युद्ध आदि को दिखाया जाएगा। यह फिल्म 11 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों रिलीज होगी।
Similar Post
-
दो महीने तक दर्द से जूझती रहीं सुमोना चक्रवर्ती, एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी के बाद सुनाई आपबीती
टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती लंबे समय से सोशल मीडि ...
-
आमिर खान ने निजी समारोह में गौरी स्प्रैट के साथ शादी की
मुंबई, रविवार, 05 जुलाई 2026। अभिनेता आमिर खान रविवार को यहां अप ...
-
वेलकम टू दि जंगल ने कॉमेडी की बारीकियां सिखाईं : दिशा पाटनी
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी का कहना है कि फिल्म वेलकम टू दि जंगल म ...
