ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू करेगी सोनाली बेन्द्रे
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेन्द्रे ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू करने जा रही है। सोनाली बेंद्रे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू के लिए तैयार हैं। सोनाली जी5 की ओरिजिनल सीरीज 'द ब्रोकन न्यूज' से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी पारी शुरू कर रही हैं। इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। द ब्रोकन न्यूज की कहानी दो प्रतिद्वंद्वी समाचार नेटवर्कों के इर्द-गिर्द घूमती है और पत्रकारिता की दुनिया में झूठ, प्यार और संघर्ष को सामने लाती है। इस सीरीज में जयदीप अहलावत, श्रिया पिलगांवकर, तारुक रैना, इंद्रनील सेनगुप्ता, फैसल राशिद, किरण कुमार, आकाश खुराना और संजीता भट्टाचार्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बीबीसी स्टूडियोज इंडिया द्वारा निर्मित और विनय वैकुल निर्देशित यह सीरीज लोकप्रिय ब्रिटिश सीरीज 'प्रेस' का ऑफिशियल अडेप्शन है। 'द ब्रोकन न्यूज' का प्रीमियर 10 जून को हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में जी5 पर होगा। सोनाली बेंद्रे ने कहा, ''पूरी टीम और मेरे शानदार को-स्टार जयदीप और श्रिया ने अभिनय में मेरी वापसी को एक अद्भुत अनुभव बनाया है। हमने जो बनाया है, उसे सभी के सामने लाने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
