27 मई को ओटीटी प्लेटफाम पर रिलीज होगी टाइगर श्राफ की हीरोपंती 2
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ की फिल्म हीरोपंती 27 मई को ओटीटी प्लेटफाम पर रिलीज होगी । हीरोपंती 2 में टाइगर श्रॉफ के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी, तारा सुतारिया, अमृता सिंह और जाकिर हुसैन ने मुख्य भूमिका निभायी हैं। हीरोपंती 2 हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है। अब यह फिल्म 27 मई को ओटीटी प्लेटफार्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम के लिए तैयार है। हीरोपंती 2 अहमद खान द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला के नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित है। टाइगर श्रॉफ ने कहा, ''हीरोपंती 2 एक पूर्ण मनोरंजन है और मुझे अमेज़न प्राइम वीडियो पर फिल्म के डिजिटल प्रीमियर की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, क्योंकि यह हमें दुनिया भर में मौजूद फिल्म प्रेमियों तक पहुंचने में मदद करता है।
ढ़ेर सारे एक्शन, रोमांस और ट्विस्ट एंड टर्न्स से भरपूर इस फिल्म को दर्शक खूब एन्जॉय करेंगे। मुझे फिल्म में काम करने में बहुत मजा आया है, खासकर एक्शन सीन्स में और मैं उत्साहित हूं कि दुनिया भर में मेरे प्रशंसक अब अपने घरों में आराम से फिल्म को एन्जॉय कर सकते हैं। हीरोपंती 2 में एक्शन, ड्रामा, रोमांस और कॉमेडी की भरमार है, मुझे उम्मीद है कि हमारे दर्शक इसे पसंद करेंगे। हमने दुनिया के कई देशों में फिल्म बनाई और इसे महामारी के माध्यम से शूट किया जो हम सभी के लिए एक अलग अनुभव था। मैं इसे 27 मई को अमेज़न प्राइम वीडियो जैसी अविश्वसनीय स्ट्रीमिंग सेवा पर साझा करने में सक्षम होने को लेकर उत्सुक हूं!
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
