फिल्म 'भूल भुलैया2' ने वीकेंड में 56 करोड़ की कमाई की
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने अपने पहले वीकेंड के दौरान 56 करोड़ृ की कमाई कर ली है। कार्तिक आर्यन- कियारा आडवाणी स्टारर 'भूल भुलैया 2' ने अपने पहले वीकेंड यानी सिर्फ तीन दिनों में ही करीब 56 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है।ट्रेड एनालिस्ट तरण आर्दश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि लगभग 75 करोड़ रुपए के बजट में बनी 'भूल भुलैया-2' ने भारत में तीसरे दिन (रविवार) को 23.51 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। फिल्म ने दूसरे दिन (शनिवार) 18.34 करोड़ और पहले दिन (शुक्रवार) 14.11 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस हिसाब से फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड यानी सिर्फ तीन दिन में ही अब तक 55.96 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। तरण का मानना है कि यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी। 'भूल भुलैया-2' कार्तिक आर्यन के करियर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग ओपनिंग वीकेंड फिल्म बन गई है।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
