राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर भारतीय युवा कांग्रेस शुरू करेगी भारत जोड़ो अभियान
नई दिल्ली, शुक्रवार, 20 मई 2022। भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर 21 मई से भारत जोड़ो अभियान शुरू करेगी। आईवाईसी ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। आईवाईसी के बयान के मुताबिक वह राजीव गांधी के जीवन और प्रतिभा खोज कार्यक्रमों पर आधारित रक्तदान शिविर, फोटोग्राफी प्रदर्शनियों का भी आयोजन करेगी। आईवाईसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा, आज हम जिस डिजिटल क्रांति के दौर में जी रहे हैं, उसकी नींव राजीव गांधी ने ही रखी थी। इस अभियान के माध्यम से हम भारत को जोड़ने की पहल के तौर पर एक नयी क्रांति की शुरुआत करेंगे। उन्होंने देश के युवाओं को 21 मई को तालकटोरा स्टेडियम पहुंचने और कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए भी आमंत्रित किया। राजीव गांधी की 21 मई, 1991 की रात को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी रैली के दौरान एक महिला आत्मघाती हमलावर द्वारा हत्या कर दी गई थी।
Similar Post
-
राज्यसभा में आप सांसद ने मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की मांग की, निजी अस्पतालों पर साधा निशाना
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभ ...
-
आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता एच.एस. फूलका भाजपा में शामिल
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अध ...
-
ईडी ने आपराधिक गिरोह के खिलाफ कोलकाता में छापे मारे
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुध ...
